प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस!

मुरादाबाद मर्डर केस अपडेट: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पति की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी अंशु और प्रेमी/चचेरे देवर नवनीत चौहान को जेल भेज दिया है।
दोनों के बीच अवैध संबंध होने की जानकारी पति रुपेंद्र चौहान को लग गई थी, जिसका उसने विरोध किया था। इसी के बाद दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।
➡️ 2 दिसंबर की रात
नवनीत ने योजनाबद्ध तरीके से रुपेंद्र को गोली मारकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की।
पुलिस पूछताछ में नवनीत ने अपराध स्वीकार कर लिया। अंशु के बयान भी मेल खाते मिले।
➡️ दोनों आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
वहीं, मृतक रुपेंद्र के बच्चे इस समय दादा-दादी की देखरेख में हैं। पिता की हत्या और मां की गिरफ्तारी से बच्चे सदमे में हैं। पुलिस अब बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को लेकर भी कानूनी पहलुओं की जांच कर रही है।
