Santosh Kumar Yadav / Fri, Oct 16, 2026 / Post views : 187
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इस फैसले के बाद प्रदेश में रविवार, 18 अक्टूबर से मंगलवार, 20 अक्टूबर तक लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा। 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर पहले से अवकाश निर्धारित है।
इस घोषणा से सरकारी कार्यालयों और संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। नागरिकों को सलाह है कि बैंकिंग सेवाओं और अन्य संस्थानों के लिए संबंधित विभाग के निर्देशों की पुष्टि कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन