Santosh Kumar Yadav / Fri, Oct 23, 2026 / Post views : 53
पांच वर्षों से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही शुभांकर वेल्फेयर सोसायटी
रुदौली, अयोध्या। शुभांकर वेल्फेयर सोसायटी एवं मद्य निषेध विभाग अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में मुमताज एजुकेशन अकादमी, पूरे मलिक, रुदौली में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबंध, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद शारिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने शुभांकर वेल्फेयर सोसायटी के चेयरमैन रमेश कुमार यादव तथा संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले पांच वर्षों से विद्यालय में आकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है। ऐसे प्रयासों से बच्चों, परिवारों और समाज को नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है।
निबंध प्रतियोगिता
प्रथम: साबिया, कक्षा 10
द्वितीय: फिजा खान, कक्षा 12
तृतीय: अलीजा सलीम, कक्षा 9
चतुर्थ: उषा, कक्षा 12

पोस्टर प्रतियोगिता
प्रथम: शायना बानो, कक्षा 10
द्वितीय: अर्पित कुमार, कक्षा 10
तृतीय: तैय्यबा, कक्षा 9
चतुर्थ: विजमा, कक्षा 12

भाषण प्रतियोगिता
प्रथम: अंशिका मिश्र, कक्षा 12
द्वितीय: शिवांशी यादव, कक्षा 10
तृतीय: प्रिंशी तिवारी, कक्षा 12
चतुर्थ: अब्दुल तालिब, कक्षा 10

प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला मद्य निषेध अधिकारी संजना सिंह ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। वहीं, सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने बताया कि संस्था पूरे जिले में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम भी संचालित करती है।

कार्यक्रम में सोसायटी के कोषाध्यक्ष उमाकांत वर्मा, सदस्य अमर बहादुर एवं नेहा विश्वकर्मा, विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद शारिक, प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक राम अचल, सोनल, प्रिंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
संदेश: नशे से दूरी, स्वस्थ जीवन और जागरूक समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन