Santosh Kumar Yadav / Thu, Aug 6, 2026 / Post views : 166
अयोध्या। जिले के रुदौली क्षेत्र में जल जीवन मिशन के सर्वे के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। मुजफ्फरपुर गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली का पोल टूटकर सर्वे कर रही टीम पर गिर पड़ा। हादसे में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जल जीवन मिशन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं सेवानिवृत्त एडीएम इंदू भूषण वर्मा, निवासी अकवारा गांव, की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल दिलेराम पुत्र संतराम यादव की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 11 हजार वोल्ट की लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन