Santosh Kumar Yadav / Thu, Oct 15, 2026 / Post views : 126
देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर कार ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर SDRF की ब्यासी और श्रीनगर पोस्ट की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। टीमों के पहुंचने से पहले जिला पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीन घायलों को बाहर निकाल लिया था। घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
SDRF ने राफ्ट से नदी पार पहुंचाए शव
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद SDRF की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। वाहन में फंसे एक पुरुष और एक महिला के शव बाहर निकाले गए। घटनास्थल की भौगोलिक परिस्थितियों और नदी मार्ग को देखते हुए दोनों शवों को राफ्ट के माध्यम से नदी पार कर देवप्रयाग पहुंचाया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए शव जिला पुलिस को सौंप दिए गए।
घायलों का विवरण
उत्तम सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम लाडोली, रुद्रप्रयाग।
टीशा रावत, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम बीना, जिला रुद्रप्रयाग।
सुनीता देवी, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बीना, जिला रुद्रप्रयाग।
मृतकों का विवरण
सत्येश्वरी देवी, उम्र 72 वर्ष, निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली।
अनिल, वाहन चालक।
SDRF की ब्यासी पोस्ट की टीम उपनिरीक्षक सावर सिंह तथा श्रीनगर टीम निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान में शामिल रही। दोनों टीमों ने आपसी समन्वय से बचाव कार्य पूरा कर शवों को पुल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन