Santosh Kumar Yadav / Thu, Aug 13, 2026 / Post views : 121
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम THDC की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी आने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय टनल के अंदर एक शिफ्ट में मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे और पानी की चपेट में आ गए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टनल में 18 से 19 मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली थी। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक 13 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, टनल में फंसे अन्य मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, CISF और DIRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। इसके अलावा सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें भी रेस्क्यू अभियान में शामिल होने के लिए मौके पर पहुंच रही हैं।
जिला प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। टनल के अंदर मलबा और पानी आने के कारण रेस्क्यू टीमों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता टनल में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है।
चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हादसे और रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जानकारी दी। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू अभियान की प्रगति पर लगातार अपडेट लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन