Santosh Kumar Yadav / Mon, Oct 19, 2026 / Post views : 133
बरेली। मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क नजर आई। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने दिशा पाटनी के घर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक, करीब एक साल पहले दिशा पाटनी के घर पर भी फायरिंग की घटना हुई थी। अब एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर उनके घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।
दिशा पाटनी का घर बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र में चौपला चौराहे के पास स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन