Wed, 19 Aug 2026
Breaking News
यूपी के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत : GIS प्रीमियम की 134 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होगी वापस | SIT रिपोर्ट के बाद पहली बार : रामकोट की परिक्रमा करने पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, हनुमान चालीसा का किया पाठ | आरक्षण बचाओ : आरक्षण बढ़ाओ को लेकर 20 अगस्त को अयोध्या में बहुजन आंदोलन | अयोध्या में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन : दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड | दो गर्म समोसे की मांग पहुंची कोर्ट तक : छह महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा | राम मंदिर चढ़ावे पर सियासी घमासान : अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना | उन्नाव में छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी : 200 से ज्यादा राखियां | भारत-नेपाल सीमा : पर फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ थाई महिला गिरफ्तार | महराजगंज : रोहिन बैराज हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता | यूपी में 19 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट : पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी | यूपी के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत : GIS प्रीमियम की 134 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होगी वापस | SIT रिपोर्ट के बाद पहली बार : रामकोट की परिक्रमा करने पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, हनुमान चालीसा का किया पाठ | आरक्षण बचाओ : आरक्षण बढ़ाओ को लेकर 20 अगस्त को अयोध्या में बहुजन आंदोलन | अयोध्या में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन : दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड | दो गर्म समोसे की मांग पहुंची कोर्ट तक : छह महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा | राम मंदिर चढ़ावे पर सियासी घमासान : अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना | उन्नाव में छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी : 200 से ज्यादा राखियां | भारत-नेपाल सीमा : पर फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ थाई महिला गिरफ्तार | महराजगंज : रोहिन बैराज हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता | यूपी में 19 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट : पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी | यूपी के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत : GIS प्रीमियम की 134 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होगी वापस | SIT रिपोर्ट के बाद पहली बार : रामकोट की परिक्रमा करने पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, हनुमान चालीसा का किया पाठ | आरक्षण बचाओ : आरक्षण बढ़ाओ को लेकर 20 अगस्त को अयोध्या में बहुजन आंदोलन | अयोध्या में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन : दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड | दो गर्म समोसे की मांग पहुंची कोर्ट तक : छह महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा | राम मंदिर चढ़ावे पर सियासी घमासान : अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना | उन्नाव में छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी : 200 से ज्यादा राखियां | भारत-नेपाल सीमा : पर फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ थाई महिला गिरफ्तार | महराजगंज : रोहिन बैराज हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता | यूपी में 19 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट : पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी |

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा : 100 साल पुराने मकान की छत ढही, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

LIVE

Santosh Kumar Yadav / Thu, Aug 6, 2026 / Post views : 91

Share:

  • लगातार बारिश के बीच देर रात हुआ हादसा, एक युवक गंभीर घायल; पूरे इलाके में शोक की लहर।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली वार्ड में करीब 100 साल पुराने जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों में मकान मालिक प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता श्रीवास्तव (55), पुत्र नितिन श्रीवास्तव (25), छोटी बहू माधुरी श्रीवास्तव (23) तथा माधुरी के दो मासूम बेटे माधव (2 वर्ष) और अद्विक (4 माह) शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब तीन बजे हुआ, जब पूरा परिवार घर में सो रहा था। छत गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और राहत टीम की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन छह लोगों की जान नहीं बच सकी। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण पुराने और जर्जर मकानों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

LIVE NOW

लाइव अपडेट

प्रतापगढ़ महुली हादसा: 6 मौतों के बाद पीड़ित परिवार को ₹26.20 लाख की राहत, डीएम-एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली गांव में जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को ₹26.20 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है। बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की रात करीब 2 बजे लगातार हो रही बारिश के बीच प्रमोद श्रीवास्तव का जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता (55), पुत्र नितिन (25), पुत्रवधू माधुरी (23), पौत्र माधव (1 वर्ष) और अद्विक उर्फ बाबू (10 माह) मलबे में दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार का सदस्य अमन श्रीवास्तव (28) सुरक्षित बच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा मलबा हटाकर बचाव अभियान चलाया। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से दैवीय आपदा राहत मद से छह मृतकों के लिए प्रति मृतक ₹4 लाख की दर से ₹24 लाख, पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त पक्के मकान के लिए ₹1.20 लाख तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के तहत ₹1 लाख की सहायता स्वीकृत कर वितरित की गई है। इस प्रकार कुल ₹26.20 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

जिलाधिकारी ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अधिकारियों को जर्जर और असुरक्षित मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने तथा ऐसे भवनों की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि सभी मृतकों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है तथा घटना से संबंधित सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement