राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह में काम कर रही महिलाओं को समय से मानदेय न मिलने पर उठाई मांग।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह में कार्य कर रही महिलाओं का समय से मानदेय न आने पर नाराजगी जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र। जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अनेकों स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, जिसमे 45 समूह सखी, 30 ICRP FNHW, 20 ICRP, सामुदायिक शौचालय केयर टेकर , आदि कार्यकर्ता ब्लॉक मवई के ग्राम पंचायत सण्डवा मवई मे एकत्रित होकर जमकर नारे लगाए। नारे को लगाते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कहा हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते। मीडिया से बात करते नीतू श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाएं ने कहां की विकासखंड से जुड़े कर्मचारी स्वयं सहायता समूह से काम तो करवा लेते हैं लेकिन जब कोई पैसे की बात आती है।तब देने से आनाकानी करते हुए टाल देते है।हम लोगो को बहुत कम धनराशि मिलना है।वह भी अभी तक एक बार भी नही मिला है । इस तरह कब तक चलेगा। इसलिए हम लोग एकत्रित होकर एक प्रार्थना पत्र मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या को देते हुए अवगत कराना चाह रहे हैं। कि हम सभी समूह की दीदियों को समय से मानदेय दिलाया जाए जिससे हम सभी दीदीया अपने क्षेत्र में हर्ष व गुणवत्ता पूर्वक कार्य को कर सकें। समय से मानदेय न मिलने पर कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आगे मीडिया से बात करते हुए नई उड़ान सामाजिक उत्थान सेवा समिति की प्रेसिडेंट सबीना खातून ने कहां की कई दिनों से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा फोन व व्यक्तिगत बोला जा रहा था कि हम लोग पिछले 1 वर्षों से काम कर रहे हैं लेकिन भुगतान नहीं हुआ है तो मैंने सब को बुलाया और सबके साथ चलने का निर्णय लिया। जिससे इन सभी दीदियों की आवाज उच्च अधिकारी तक पहुंचाया जा सके।