Santosh Kumar Yadav / Mon, Aug 31, 2026 / Post views : 145
मथुरा। वृंदावन के रंगीली कुंज के महंत एवं महामंडलेश्वर भजन सम्राट कुंज बिहारी दास महाराज को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर रंगदारी न देने को लेकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राघव मिश्रा उर्फ लोकेश, निवासी पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले में थाना जैंत में BNS की धारा 308(3), 351(3) और 352 के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस कार्रवाई एसपी सिटी राजीव कुमार के निर्देशन में की गई।
कुंज बिहारी दास महाराज वृंदावन स्थित रंगीली कुंज के महंत हैं और देश-विदेश में उनके भजन संध्या के कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
पुलिस कार्रवाई के बाद कुंज बिहारी दास महाराज ने मथुरा पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के शासन में संत समाज स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन