उत्तरप्रदेशबलिया

मृतिका प्रीति यादव का भाई और चाचा ही निकला हत्यारा, भाई हुआ गिरफ्तार, चाचा चल रहा फरार

बलिया। बलिया के बैरिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां कुछ दिन पहले बकुलहा रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिला था जिसको लेकर बलिया पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मृतिका के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही मृतिका के चाचा अभी फरार चल रहे है।हालांकि अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के बकुलहा रेलवे ट्रैक पर युवती का शव की सूचना मिली। जहां पुलिस के जांच के दौरान यह जानकारी मिली की मृतिका युवती का अभिषेक यादव से लगभग तीन माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था और मृतक प्रेमिका ने अभिषेक यादव से 30 सितंबर को शादी कर ली है। शादी के बाद दोनो पति और पत्नी की तरह से रह रहे है। वही मृतिका के घर वालों ने युवती पर दबाव बनाने लगे। दबाव बनाने के बाद कहने लगे कि हम लोग रीति रिवाज से दोनो की शादी करा देंगे। और 14 नवंबर को अपने घर ले आए और 16 नवंबर को समय 10.30 बजे रात्रि के समय मैं और मेरा चचेरा भाई युवती को अपने साथ लेकर युवती के चाचा अशोक यादव के टोला फतेराय स्थिति स्कूल में लेकर आए जहां युवती को उसके चाचा अशोक यादव व भाई पिंटू यादव सौप दिया। जिसके बाद कई दिनों तक कोई सूचना तक नही मिली। कुछ दिनों बाद जानकारी मिली कि बकुल्हा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर एक युवती का शव मिला है जहां आधार कार्ड और कपड़े मृतिका प्रीति यादव की पहचान हुई है। प्रीति यादव की पहचान छुपाने में चाचा अशोक यादव और भाई पिंटू यादव ने प्रीति यादव की हत्या करके सबूत को छुपा दिए है। हालांकि पुलिस के जांच में मिला कि मृतिका प्रीति का भाई और चाचा ही मिला हत्यारा ।पुलिस ने प्रीति यादव के भाई को गिरफ्तार कर लिया है वही चाचा अभी फरार चल रहा है वही मृतिका के भाई के पास से चाकू बरामद किया गया है।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *