अयोध्याउत्तरप्रदेश
रूदौली में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत,दूसरा हुआ घायल

अयोध्या। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ममरेजनगर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पास के ही गांव सभा शहबाज़ पुर में टेंट की सेलिंग उतारते समय दो युवक करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मनोज यादव (25 वर्ष) पुत्र रामसागर यादव निवासी ममरेज नगर के रूप में हुई है। घायल युवक राकेश रावत पुत्र त्रिभुवन को आनन-फानन में सीएचसी रूदौली ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि टेंट की सेलिंग उतारते समय लोहे की पाइप 11 हजार हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आ गई, जिससे दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए। अचानक हुए इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है।



