उत्तरप्रदेशगोरखपुरलाइफस्टाइल

गोरखपुर रेलवे जंक्शन पर जीआरपी व सिविल पुलिस का संयुक्त निरीक्षण

गोरखपुर। यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को सुनिश्चित करने के लिए गोरखपुर रेलवे जंक्शन पर आज जीआरपी एसपी और सिविल पुलिस एसएसपी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना और किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना था।

रेलवे स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए, गोरखपुर पुलिस और रेलवे पुलिस ने मिलकर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना और सुरक्षा संबंधी सुझाव भी दिए। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने रेलवे प्रशासन से समन्वय बनाकर यात्रियों की भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों की जांच की और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के आदेश दिए।

गोरखपुर रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *