अंतरराष्ट्रीय

भारत में 14 पाकिस्तानी ऐप बैन, आतंक फैलाने में होते थे इस्तेमाल

नई दिल्ली। सुरक्षा के मद्देनजर भारत सरकार ने पाकिस्तानी ऐप के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। आईबी के इनपुट पर सरकार ने पाकिस्तान से संचालित 14 मैसेंजर ऐप को देश में बैन कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकी इन मोबाइल मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल संदेश फैलाने और पाकिस्तान से संदेश प्राप्त करने के लिए करते थे। जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर आतंक फैलाने इन ऐप का इस्तेमाल होता था।

खुफिया एजेंसियों की ओर से कहा गया है कि एजेंसियां ओवरग्राउंड वर्कर्स और आतंकवादियों द्वारा आपस में संवाद करने के लिए उपयोग किए जाने वाले चैनलों पर नजर रखती हैं। एक बातचीत को ट्रैक करते समय एजेंसियों ने पाया कि मोबाइल एप्लिकेशन के भारत में प्रतिनिधि नहीं हैं और इस पर हो रही गतिविधियों को ट्रैक करना मुश्किल है। घाटी में सक्रिय अन्य खुफिया एजेंसियों की मदद से ऐसे ऐप्स की सूची तैयार की गई।

इन ऐप में क्रायपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रायर, बीचैट, नंदबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जांगी, थ्रेमा आदि शामिल हैं। सूची तैयार होने के बाद संबंधित मंत्रालय को इन मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाने के अनुरोध से अवगत कराया गया।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *