अयोध्याउत्तरप्रदेश

अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

अयोध्या | 23 जनवरी 2026। अयोध्या जनपद में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का सातवाँ स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिले-प्रदेश से आए पत्रकार शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय सूबेदार मेजर अमर सिंह चौहान ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का मजबूत आधार बताते हुए कहा—

“लोकतंत्र के चार स्तंभों में पत्रकार चौथा सिपाही होता है, जो समाज और सत्ता के बीच सेतु का कार्य करता है।”

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता ही लोकतंत्र को सशक्त बनाती है और पत्रकार समाज की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारों को अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने पार्टी के सात वर्षों के संघर्ष, सामाजिक सरोकारों और भावी राजनीतिक दिशा पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान देवराज गोस्वामी, संतोष कुमार यादव, मुनीर अहमद, अमरनाथ यादव, शाहनवाज, क़ासिम अली, संजीव यादव सहित सैकड़ों पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *