Santosh Kumar Yadav / Tue, Aug 25, 2026 / Post views : 91
लखनऊ/सुल्तानपुर। योगी सरकार ने सुल्तानपुर में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश कैबिनेट ने 272.25 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (IMLC) के अवस्थापना विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
यह औद्योगिक क्लस्टर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप औद्योगिक कॉरिडोर योजना के तहत विकसित किया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराना है।
कैबिनेट के निर्णय के अनुसार क्लस्टर के लिए आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर 272.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना के निर्माणकर्ता का चयन ग्लोबल बिड के माध्यम से किया जाएगा।
सरकार के इस फैसले से सुल्तानपुर और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने, निवेश के अवसर बढ़ने और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
मुख्य बिंदु:
सुल्तानपुर में बनेगा IMLC
लागत: 272.25 करोड़ रुपये
स्थान: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप
योजना: औद्योगिक कॉरिडोर योजना
निर्माणकर्ता का चयन: ग्लोबल बिड के जरिए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन