Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग : घटना के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई | महानवमी पर 19 अक्टूबर को यूपी में सार्वजनिक अवकाश : सीएम योगी ने की घोषणा | पिछले साल दुर्गा पूजा की अनुमति इस बार इनकार : धौरहरा मामले में पुराने आदेश और नए फैसले पर सवाल | सरायनामू में शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर कृषक गोष्ठी : 200 किसानों ने लिया हिस्सा | किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन : छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, बिजली बिल में सुधार, आवास योजना में पात्रों को लाभ,गांवों की सड़कों की मरम्मत की मांग | देवप्रयाग में सड़क हादसा : वैगनआर कार खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल | रौजागांव शुगर मिल : रौजागांव चीनी मिल की ओर से मेंडुवा गांव में शरदकालीन गन्ना गोष्ठी, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी | काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर से सोना गायब होने का आरोप : जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग | अमेठी में BSF जवान शिव कुमार मिश्रा का निधन : शोक जताने पहुंचीं स्मृति ईरानी, ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग | बरेली : भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने इस्तीफे में संगठन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कई मुद्दों पर जताई नाराजगी | टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग : घटना के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई | महानवमी पर 19 अक्टूबर को यूपी में सार्वजनिक अवकाश : सीएम योगी ने की घोषणा | पिछले साल दुर्गा पूजा की अनुमति इस बार इनकार : धौरहरा मामले में पुराने आदेश और नए फैसले पर सवाल | सरायनामू में शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर कृषक गोष्ठी : 200 किसानों ने लिया हिस्सा | किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन : छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, बिजली बिल में सुधार, आवास योजना में पात्रों को लाभ,गांवों की सड़कों की मरम्मत की मांग | देवप्रयाग में सड़क हादसा : वैगनआर कार खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल | रौजागांव शुगर मिल : रौजागांव चीनी मिल की ओर से मेंडुवा गांव में शरदकालीन गन्ना गोष्ठी, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी | काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर से सोना गायब होने का आरोप : जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग | अमेठी में BSF जवान शिव कुमार मिश्रा का निधन : शोक जताने पहुंचीं स्मृति ईरानी, ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग | बरेली : भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने इस्तीफे में संगठन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कई मुद्दों पर जताई नाराजगी | टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग : घटना के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई | महानवमी पर 19 अक्टूबर को यूपी में सार्वजनिक अवकाश : सीएम योगी ने की घोषणा | पिछले साल दुर्गा पूजा की अनुमति इस बार इनकार : धौरहरा मामले में पुराने आदेश और नए फैसले पर सवाल | सरायनामू में शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर कृषक गोष्ठी : 200 किसानों ने लिया हिस्सा | किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन : छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, बिजली बिल में सुधार, आवास योजना में पात्रों को लाभ,गांवों की सड़कों की मरम्मत की मांग | देवप्रयाग में सड़क हादसा : वैगनआर कार खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल | रौजागांव शुगर मिल : रौजागांव चीनी मिल की ओर से मेंडुवा गांव में शरदकालीन गन्ना गोष्ठी, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी | काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर से सोना गायब होने का आरोप : जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग | अमेठी में BSF जवान शिव कुमार मिश्रा का निधन : शोक जताने पहुंचीं स्मृति ईरानी, ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग | बरेली : भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने इस्तीफे में संगठन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कई मुद्दों पर जताई नाराजगी |

रक्षाबंधन उत्तराखंड : रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

Santosh Kumar Yadav / Wed, Aug 26, 2026 / Post views : 264

Share:

देहरादून। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशभर से आई बहनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका आभार जताया और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पावन पर्व है। प्रदेश की मातृशक्ति और बहनों का स्नेह एवं आशीर्वाद उन्हें उत्तराखंड की सेवा तथा राज्य के विकास के लिए निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति परिवार की मजबूत आधारशिला होने के साथ-साथ समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं से महिलाओं और बेटियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

उत्तराखंड में 3.09 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री की लखपति दीदी की परिकल्पना को उत्तराखंड में तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। प्रदेश में 3 लाख 09 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्थानीय उत्पाद, कृषि, हस्तशिल्प और विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों के जरिए अपनी आजीविका मजबूत करने के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी योगदान दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। राज्य सरकार की सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

महिला स्वयं सहायता समूहों को मिल रहे नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना, मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और उनकी आय बढ़ाने के लिए भी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने राज्य निर्माण से लेकर प्रदेश के विकास तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, कृषि, स्वरोजगार, उद्यमिता और सामाजिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही सशक्त उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती गीता पुष्कर धामी, विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्रीमती आशा नौटियाल, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई मातृशक्ति उपस्थित रही।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement