Santosh Kumar Yadav / Tue, Aug 25, 2026 / Post views : 3
लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं को विशेष सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल राजधानी लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ करेंगे।
सुबह करीब 10 बजे आईजीपी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस योजना के तहत प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सरकार के मुताबिक, योजना का उद्देश्य मातृशक्ति को सम्मान देने के साथ-साथ बुजुर्ग महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुगम सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। अनुमान है कि इस योजना से प्रतिदिन 88 हजार से अधिक महिला यात्रियों को लाभ मिल सकता है।
रक्षाबंधन पर विशेष बसों की व्यवस्था
रक्षाबंधन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की है। रोडवेज की अतिरिक्त बसें प्रमुख मार्गों पर संचालित की जाएंगी, ताकि त्योहार के दौरान माताओं, बहनों और बेटियों को आवागमन में परेशानी न हो।
प्रदेश सरकार का कहना है कि रक्षाबंधन के अवसर पर यह पहल महिलाओं के सम्मान और उनकी सुविधा को समर्पित है। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा को सरकार की मातृशक्ति केंद्रित पहल के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के साथ ही योजना के औपचारिक संचालन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन