Santosh Kumar Yadav / Tue, Aug 25, 2026 / Post views : 65
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में सरकारी जमीन पर बिना अनुमति मूर्ति स्थापित किए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित किए जाने की बात सामने आने के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया।
इसी स्थान पर दोबारा ईंटों से चबूतरा बनाए जाने की कोशिश को लेकर विवाद और बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस का भीड़ ने विरोध किया और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।
पथराव में पुलिस और प्रशासन की कई गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने उपद्रव में शामिल लोगों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौके पर भीड़ की ओर से पथराव की स्थिति बनी हुई थी।
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम और क्षति का विस्तृत आधिकारिक विवरण सामने आना बाकी है।

स्थान: सीकरी गांव, थाना फैजगंज बेहटा, बदायूं
मामला: सरकारी जमीन पर मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद और पुलिस पर पथराव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन