अयोध्याउत्तरप्रदेश

बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, यूनिट–रौजागांव किसानों में खुशी: 20 नवम्बर 2025 तक खरीदे गए गन्ने का ₹8.76 करोड़ भुगतान

बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, यूनिट रौजागांव, जिला अयोध्या द्वारा पेराई सत्र 2025–26 में दिनांक 20 नवम्बर 2025 तक खरीदे गए गन्ने का ₹8.76 करोड़ का भुगतान 25 नवम्बर 2025 को किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया है। समयबद्ध भुगतान से क्षेत्र के किसानों में प्रसन्नता का माहौल है।

रुदौली। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, यूनिट रौजागांव, जिला अयोध्या द्वारा पेराई सत्र 2025–26 में दिनांक 20 नवम्बर 2025 तक खरीदे गए गन्ने का ₹8.76 करोड़ का भुगतान 25 नवम्बर 2025 को किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया है। समयबद्ध भुगतान से क्षेत्र के किसानों में प्रसन्नता का माहौल है।

मिल प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित करने के लिए विशेष योजना पर कार्य किया जा रहा है।

रेड रॉट प्रभावित क्षेत्रों के लिए सलाह

मुख्य महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार ने किसानों से अपील की कि जिन क्षेत्रों में गन्ना प्रजाति Co. 0238 में रेड रॉट का प्रकोप देखा जा रहा है, वहां किसान भाई निम्न प्रजातियों की बुआई करें:

  • Co. 0118
  • Co. 15023
  • Co-Lkh-14201
  • Co-Shao-13235

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि रेड रॉट प्रभावित खेतों में पेड़ी फसल न लें तथा फसल चक्र अपनाएँ।

साथ ही किसानों से मिल गेट पर साफ-सुथरा, जड़-मुक्त, मिट्टी रहित, पत्ती व अगोला रहित गन्ना ही आपूर्ति करने की अपील की गई।

पर्ची, SMS और ERP अपडेट को लेकर निर्देश

उप महाप्रबंधक (गन्ना) श्री हरदयाल सिंह ने किसानों से कहा कि: SMS पर पर्ची प्राप्त होने के बाद ही गन्ने की कटाई करें।

अपना बेसिक कोटा बढ़ाने के लिए गन्ना अपनी ही पर्ची पर आपूर्ति करें।

मोबाइल इनबॉक्स समय–समय पर खाली रखें ताकि पर्ची व भुगतान संबंधी SMS समय से प्राप्त हो सकें।

जिन किसानों ने अब तक अपना आधार नंबर व मोबाइल नंबर समिति में ERP पर अपडेट नहीं कराया है, वे शीघ्र अपडेट करा लें, अन्यथा पर्ची निर्गमन में बाधा हो सकती है।

किसानों की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्था

मिल गेट पर शिफ्टवार गन्ना खरीद की व्यवस्था जारी है।

27 कुंतल मोड की पर्ची पर त्वरित आपूर्ति हेतु टिप्लर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

 

कोहरे से बचाव हेतु मिल द्वारा रिफ्लेक्टर भी लगाया जा रहा है।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *