Santosh Kumar Yadav / Sun, Sep 13, 2026 / Post views : 56
अमेठी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की अमेठी जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जायस स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने जिला कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के साथ शपथ ली।
केंद्रीय संघ अध्यक्ष डॉक्टर यशवीर तथा संरक्षक एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंशुमान सिंह की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष समेत आठ सदस्यों ने चिकित्सकों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप तिवारी ने कहा कि संघ केंद्रीय कमेटी के साथ मिलकर चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने चिकित्सकों को समय से पदोन्नति मिलने, एसीआर और एसीपी की प्रक्रिया समय पर पूरी होने तथा चिकित्सकों को मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े मुद्दे उठाने की बात कही।
उन्होंने यह भी कहा कि नई सेवा नियमावली को वापस लेने की मांग को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। समारोह में अमेठी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चिकित्सक मौजूद रहे।
रिपोर्टर: कुलदीप सिंह | लोकेशन: अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन