Santosh Kumar Yadav / Sun, Sep 13, 2026 / Post views : 62
हरिद्वार। गणेश चतुर्थी को लेकर हरिद्वार में तैयारियां तेज हो गई हैं। 14 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत होने जा रही है। इसके साथ ही शहर के बाजारों में भगवान गणेश की अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं सजने लगी हैं।
भूपतवाला स्थित परेडा मूर्ति कला केंद्र में गणेश उत्सव के लिए विशेष रूप से मिट्टी की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। यहां करीब 500 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की गणेश प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। कारीगर अलग-अलग डिजाइन और आकार की प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं।
वहीं हरिद्वार के बाजारों में छोटी गणेश प्रतिमाओं की कीमत करीब 100 रुपये से शुरू होने की जानकारी है, जबकि बड़ी और आकर्षक प्रतिमाओं की कीमत करीब 10 हजार रुपये तक बताई जा रही है।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की मांग भी बनी हुई है। गणेश चतुर्थी के नजदीक आने के साथ ही प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना है।
2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाएगी। 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन 25 सितंबर, अनंत चतुर्दशी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन