उत्तरप्रदेशवाराणसी

अंतरराज्यीय स्तर पर वन्य जीवों की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को स्पेशल टास्क फोर्स वाराणसी इकाई ने किया गिरफ्तार

आरोपियों को राजातालाब थाना क्षेत्र के रखौना चौराहे के हाईवे से किया गया गिरफ्तार

वाराणसी। गिरफ्तार होने वाले आरोपी में पश्चिम बंगाल के मोहम्मद वसीम और दुबराज हैराडांगा प्रयागराज का रहने वाला अमन कुमार और कौशांबी का नितेश दिवाकर है, ये सभी प्रयागराज और कौशाम्बी से संरक्षित राष्ट्रीय पक्षी की तस्करी करने वाले गिरोह के चार आरोपी से वाराणसी के रास्ते बंगाल के आसनसोल जा रहे थे, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को कौशांबी निवासी पंकज से ₹500 में और तोता 100 से 200 रुपए में खरीद कर आसनसोल ले जाते थे! पश्चिम बंगाल के आसनसोल में छोटे व्यापारियों को एक तोता 400 से 500 और प्रति मोर ₹2500 से ₹3000 में बेचने का काम करते थे,

एसटीएफ की माने तो अरमान कई बार पंकज से तोता,मोर व अन्य वन्य जीवों की खरीदारी कर चुका है:-इस पूरे सिंडिकेट का मुख्य सहयोगी अयूब बताया जा रहा है फिलहाल एसटीएफ अयूब के बारे में अन्य जानकारियां इकट्ठा कर रही है आरोपियों के व्हाट्सएप चैट और कॉल की भी जानकारियां मिली है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभागीय वनाधिकारी, वाराणसी अन्तर्गत रेंज वाराणसी में रेंज केस नं0 57/2025-26 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम यथा संशोधित 1972 की धारा 2/9/11/39/48वी/49बी/50/51 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 यथा संशोधित की धारा 57 मे अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *