राष्ट्रीय

शारदा नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

पीलीभीत। मौनी अमावस्या के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शारदा नदी के घाट पर हजारों श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं पूरनपुर तहसील में शारदा नदी के धनारा घाट पर नदी के दोनों किनारों पर तीन से चार किलोमीटर तक लोग नहाते दिखाई देंगे बीती रात से ही लोग ट्रैक्टर ट्राली बस कर से मौके पर पहुंच गए थे और रात भर श्रद्धालुओं ने टेंट में भजन कीर्तन किया और भौर होते ही हर हर गंगे के नारे लगाते हुए शारदा जी में डुबकी लगाई, श्रद्धालुओं का कहना है कुंभ की घटना पर अफसोस है लेकिन उनके जोश में कोई भी कमी नहीं है

डॉक्टर शशांक मिश्रा श्रद्धालु ने बताया यह पूरनपुर में शारदा नदी के घाट पर रामनगरिया बनी हुई है यहां पर सैकड़ो सालों से लगातार मौनी अमावस्या के दिन हजारों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं यह स्नान सूरत तड़प के शुरू होकर देर शाम तक चलता है।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *