तालाब में उतरता हुआ मिला अधेड़ युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

रुदौली,अयोध्या। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के बिगिनिया पुर गांव के तालाब में अधेड़ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि शव पूरी तरह से सड़ चुका था। मृतक की पहचान राम समुझ पुत्र जोखू उम्र 45 वर्ष निवासी बाकरपुर लोहटी सरैया के नाम से हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राम समूझ उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बाकडपुर मजरे लोहटी सरैया थाना बाबा बाजार अपने बुआ मुल्हा देवी पत्नी बंशी लाल निवासी ग्राम बिगिनियापुर कोतवाली रुदौली 24 नवंबर को मुंडन संस्कार में गया था जिसके बाद घर नहीं पहुंचा परिजनों ने काफी खोजबीन की कहीं कोई पता नहीं चल सका। मृतक की पत्नी ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पांच दिन बीत जाने के बाद बुधवार की सुबह तालाब में मृतक राम समूझ की शव मिला। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रुदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उन्होंने बताया कि परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली, तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


