मुंबई

ठाणे और पालघर में भारी बारिश, दो लोग बहे

ठाणे/पालघर। महाराष्ट्र के ठाणे और पड़ोसी पालघर जिले में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई, जिसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया और पेड़ गिरने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई जलाशयों के अत्यधिक भर जाने और उफान पर होने के कारण पिछले दो दिन में दो लोग बह गए।

उनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश से संबंधित घटनाओं में ठाणे जिले में कई कार क्षतिग्रस्त हुई हैं। नवी मुंबई नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख डॉ. बाबासाहेब रजले ने बृहस्पतिवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि ठाणे जिले के नवी मुंबई में आलीशान ‘एनआरआई कॉम्प्लेक्स’ परिसर में एक दीवार का एक हिस्सा बुधवार रात भारी बारिश के कारण ढह गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *