अयोध्याउत्तरप्रदेशक्राइम
रुदौली: मंहगू पुरवा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर

रुदौली विकास खंड क्षेत्र के मंहगू पुरवा गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवक सूरज ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर रुदौली पंहुचे। परिजनों ने बताया कि युवक ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है उल्टी होने पर परिजनों को पूरा वाक्या पता चला। जिसके बाद वे उसे लेकर अस्पताल आए। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए युवक को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहीं इस संबंध में पुलिस में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।


