Santosh Kumar Yadav / Mon, Aug 17, 2026 / Post views : 41
श्रावस्ती। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर अब श्रावस्ती में दिखाई देने लगा है। राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। प्रशासन के अनुसार राप्ती नदी का जलस्तर 127.700 मीटर से बढ़कर 128.100 मीटर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से करीब 40 सेंटीमीटर ऊपर बताया जा रहा है।
राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नदी के तटवर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और दो दर्जन से अधिक गांवों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव पर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की पैनी नजर बनी हुई है। प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को तटवर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
नेपाल में बारिश जारी रहने की स्थिति में राप्ती नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
ब्रेकिंग अपडेट:
🌊 राप्ती नदी खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर
📍 श्रावस्ती में बढ़ा बाढ़ का खतरा
⚠️ दो दर्जन से अधिक तटवर्ती गांवों में अलर्ट
👁️ डीएम अन्नपूर्णा गर्ग लगातार कर रहीं निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन