Santosh Kumar Yadav / Sun, Aug 23, 2026 / Post views : 64
अयोध्या। कांग्रेस नेता अजय राय के अयोध्या दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम के दौरान मछली भोज की तैयारी किए जाने की सूचना सामने आने के बाद साधु-संतों और धार्मिक संगठनों में नाराजगी की बात कही जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, अजय राय ने अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद तारुन क्षेत्र के अर्पित लॉन में कांग्रेस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम में बड़ी मात्रा में मछली बनाए जाने की सूचना सामने आई है।
मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इस समय सावन का महीना चल रहा है और अयोध्या सहित धार्मिक क्षेत्रों में इस दौरान खान-पान को लेकर विशेष धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। मछली भोज की सूचना सामने आने के बाद कुछ साधु-संतों ने इसे लेकर नाराजगी जताई और धार्मिक परंपराओं के सम्मान की बात कही।
वहीं, कांग्रेस के कार्यक्रम में वास्तव में कितनी मात्रा में मछली बनाई गई और इसका आयोजन किस उद्देश्य से किया गया, इस संबंध में आयोजकों की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आना अभी बाकी है।
मामले को लेकर राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि कांग्रेस या अजय राय की ओर से इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन