Santosh Kumar Yadav / Fri, Aug 21, 2026 / Post views : 182
उन्नाव। मिलावटी और खराब खाद्य सामग्री के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। औरास थाना क्षेत्र के गढ़ाउवा रामपुर गांव में तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य सामग्री की जांच की गई।
कार्रवाई के दौरान 112 किलोग्राम खाद्य सामग्री सीज की गई, जबकि 967 किलोग्राम खराब खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 1.85 लाख रुपये बताई गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान तीन प्रतिष्ठानों में से दो को बंद कराया गया, जबकि एक प्रतिष्ठान को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। तीनों प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के नेतृत्व में की गई। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा रहा।

स्थान: औरास थाना क्षेत्र, गढ़ाउवा रामपुर गांव, उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन