Sun, 23 Aug 2026
Breaking News
महराजगंज में 16 करोड़ रुपये का सोना बरामद : पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार | SDRF की तत्परता से एक बड़ा हादसा टला : यमुना नदी के तेज बहाव में फंसे मजदूर को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू | अयोध्या : सावन में कांग्रेस के कार्यक्रम में मछली भोज की चर्चा, संतों ने जताई नाराजगी | रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस यात्रा का तोहफा : सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश | वाराणसी में गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी : चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा पानी | ‘चवन्नी’ बयान पर सियासत गरम : अखिलेश यादव पर बरसीं मायावती | भरथना डबल मर्डर केस का खुलासा : इटावा के भरथना डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार | उन्नाव में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 967 किलो सामग्री नष्ट | अयोध्या में रक्षाबंधन पर विशेष तैयारी : माता शांता की ओर से राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा रक्षा | निशुल्क बस यात्रा की सौगात : रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सौगात | महराजगंज में 16 करोड़ रुपये का सोना बरामद : पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार | SDRF की तत्परता से एक बड़ा हादसा टला : यमुना नदी के तेज बहाव में फंसे मजदूर को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू | अयोध्या : सावन में कांग्रेस के कार्यक्रम में मछली भोज की चर्चा, संतों ने जताई नाराजगी | रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस यात्रा का तोहफा : सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश | वाराणसी में गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी : चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा पानी | ‘चवन्नी’ बयान पर सियासत गरम : अखिलेश यादव पर बरसीं मायावती | भरथना डबल मर्डर केस का खुलासा : इटावा के भरथना डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार | उन्नाव में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 967 किलो सामग्री नष्ट | अयोध्या में रक्षाबंधन पर विशेष तैयारी : माता शांता की ओर से राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा रक्षा | निशुल्क बस यात्रा की सौगात : रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सौगात | महराजगंज में 16 करोड़ रुपये का सोना बरामद : पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार | SDRF की तत्परता से एक बड़ा हादसा टला : यमुना नदी के तेज बहाव में फंसे मजदूर को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू | अयोध्या : सावन में कांग्रेस के कार्यक्रम में मछली भोज की चर्चा, संतों ने जताई नाराजगी | रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस यात्रा का तोहफा : सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश | वाराणसी में गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी : चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा पानी | ‘चवन्नी’ बयान पर सियासत गरम : अखिलेश यादव पर बरसीं मायावती | भरथना डबल मर्डर केस का खुलासा : इटावा के भरथना डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार | उन्नाव में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 967 किलो सामग्री नष्ट | अयोध्या में रक्षाबंधन पर विशेष तैयारी : माता शांता की ओर से राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा रक्षा | निशुल्क बस यात्रा की सौगात : रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सौगात |

रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री बस यात्रा का तोहफा : सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश

Santosh Kumar Yadav / Sun, Aug 23, 2026 / Post views : 93

Share:

लखनऊ, 22 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों के लिए निशुल्क बस यात्रा की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार

27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रक्षाबंधन पर बहनों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन, पुलिस और प्रशासन आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बस चालकों की जांच और निगरानी के साथ निजी बस चालकों का सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। नशे का सेवन करने वाले किसी चालक को बस चलाने की अनुमति नहीं देने को कहा गया है।

जलभराव और बाढ़ पर मुख्यमंत्री सख्त

शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों और फील्ड में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जलभराव और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जलभराव वाले लो-लैंड क्षेत्रों को चिन्हित कर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पम्पिंग स्टेशन लगाए जाएं। जिन नालों में सिल्ट या कूड़े के कारण जल निकासी प्रभावित है, उनकी तत्काल सफाई कराने को कहा गया।

मुख्यमंत्री ने 19 बाढ़ प्रभावित जनपदों की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने और कंट्रोल रूम लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक राहत पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में पका हुआ भोजन और सूखा खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

नदी कटान वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और संवेदनशील स्थानों पर समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

चीनी की कालाबाजारी और जमाखोरी पर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चीनी की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने जिलाधिकारियों को चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी और कृत्रिम अभाव पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। आम लोगों तक चीनी के स्टॉक और उपलब्धता की सही जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

स्कूलों की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिड-डे मील, बालक-बालिकाओं के लिए शौचालय, कक्षाओं की स्थिति और पठन-पाठन के माहौल की स्थलीय जांच कराने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं और अच्छा शैक्षणिक वातावरण मिलना चाहिए। बाल वाटिकाओं का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर कार्रवाई

बैठक में कुछ जनपदों में स्कूल-कॉलेजों को लेकर भ्रामक वीडियो प्रसारित किए जाने की जानकारी पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को गलत और भ्रामक जानकारी फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आमजन की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement