Sun, 13 Sep 2026
Breaking News
अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | इस्तीफे की चर्चाओं के बीच हरीश रावत का बड़ा स्पष्टीकरण : बोले—कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में | उन्नाव में मरीज ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद : परिजनों ने लगाया धक्का | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं |

करीब तीन करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी : विधायक ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Santosh Kumar Yadav / Sat, Aug 29, 2026 / Post views : 136

Share:

रुदौली, अयोध्या। आदर्श नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के सभागार में शनिवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव सहित सभी सभासद मौजूद रहे। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सभासदों ने नगर पंचायत क्षेत्र में करीब तीन करोड़ रुपये के विकास एवं निर्माण कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किए। विधायक रामचंद्र यादव ने विभिन्न वार्डों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों और नगर पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने और जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत पात्र लाभार्थियों की जांच प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा सभी वार्डों से अतिक्रमण हटाने, प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण और पार्कों के निर्माण को लेकर भी सहमति बनी।

गोडपुरवा और कोरैया मार्ग के निर्माण के लिए वन विभाग से समन्वय स्थापित कर भूमि विनिमय की कार्रवाई कराने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। प्रत्येक वार्ड में सड़क और नाली निर्माण के साथ मेधा ऋषि आश्रम के पुराने मार्ग को नगर पंचायत क्षेत्र से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण पर भी चर्चा हुई।

जर्जर बिजली के तारों और पोलों को दुरुस्त कराने के लिए बिजली विभाग को पत्राचार करने तथा आवारा गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाने का प्रस्ताव भी बोर्ड ने मंजूर किया।

बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ बिना साक्ष्य सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक सूचना प्रसारित किए जाने को लेकर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। बोर्ड ने ऐसी सूचनाओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया।

बैठक में सभासद रामावती, सोहन लाल, जमुना प्रसाद, अजीत प्रताप सिंह, राम लगन, केदारनाथ, जितेश कुमार सिंह, तबरेज अहमद, सीतापति, राकेश कुमार, ललित, राजवती, गीता देवी, सफीना खातून, रेशमा यादव सहित मनोनीत सभासद एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement