Santosh Kumar Yadav / Sat, Sep 12, 2026 / Post views : 54
उन्नाव। जिले में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एंबुलेंस को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एंबुलेंस एक मरीज को लेकर जा रही थी, इसी दौरान आजाद मार्ग चौराहे के पास वह खराब हो गई। काफी प्रयास के बावजूद एंबुलेंस के स्टार्ट नहीं होने पर मरीज के परिजनों और तीमारदारों ने उसे धक्का लगाने का प्रयास किया।
जानकारी के मुताबिक, बाद में दूसरी एंबुलेंस की मदद से मरीज को अस्पताल भेजा गया। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाया, जिसके सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एंबुलेंस की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, एंबुलेंस खराब होने का वास्तविक कारण और वाहन की तकनीकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की ओर से सामने आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन