Santosh Kumar Yadav / Thu, Sep 10, 2026 / Post views : 107
अयोध्या। डांडिया मंदिर में आयोजित धार्मिक आयोजन के लिए मंगाए गए करीब 200 लीटर पराग डेयरी के दूध की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं। मंदिर के महंत गिरीश दास ने दूध के संबंध में आरोप लगाया कि यह खाने-पीने योग्य नहीं है।
महंत के आरोप के बाद मामले की सूचना खाद्य विभाग को दी गई। सूचना पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, दूध में मिलावट है या नहीं और उसकी गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
धार्मिक आयोजन में बड़ी मात्रा में दूध का इस्तेमाल होना था। ऐसे में दूध की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने के बाद आयोजकों में भी चिंता सामने आई है। फिलहाल खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन