Santosh Kumar Yadav / Fri, Sep 11, 2026 / Post views : 59
काशीपुर। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र की पैगा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम महुआखेड़ा गंज के वार्ड नंबर-3 स्थित मढ़ैया देवी में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतका की पहचान मेहबिश पुत्री स्वर्गीय फरियाद हुसैन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती को गोली मारी गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आईटीआई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोली चलने की वजह, घटना में शामिल लोगों और अन्य परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
स्थानीय स्तर पर घटना के बाद एक परिवार के फरार होने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन