Santosh Kumar Yadav / Fri, Sep 11, 2026 / Post views : 58
गोंडा। विनोद साहनी की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शुभम, सुभाष और आकाश शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों पर विनोद साहनी के साथ मारपीट करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर आरोपियों और विनोद साहनी के बीच विवाद हुआ था। मारपीट में विनोद साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घायल विनोद का लखनऊ में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर राजनीतिक नेताओं की ओर से भी पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बनाया गया।
बताया गया कि यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद, सपा नेता राजपाल कश्यप और मुकेश सहनी ने केजीएमयू में धरना देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने अब मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन