Santosh Kumar Yadav / Sat, Sep 12, 2026 / Post views : 69
देहरादून। कांग्रेस से इस्तीफे की खबरों और चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी स्थिति स्पष्ट की है।
हरीश रावत ने अपनी पोस्ट में कहा कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता उनके खून में है। उन्होंने देहरादून में हाल में हुई ईडी की कार्रवाई को लेकर भी अपनी बात रखी।
हरीश रावत के मुताबिक, यदि इस घटनाक्रम से कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के नैरेटिव पर कोई असर पड़ता है, तो वह पार्टी में अपने पास मौजूद पदों से त्यागपत्र देना चाहेंगे।
उन्होंने मीडिया से अपील की है कि उनकी फेसबुक पोस्ट को संपूर्णता में पढ़ा जाए, ताकि उनके बयान का सही संदर्भ सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन