Santosh Kumar Yadav / Mon, Aug 3, 2026 / Post views : 118
रुदौली (अयोध्या)। कस्बा रुदौली में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक रुदौली ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान कस्बे के प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों में मौजूद लोगों और व्यापारियों से संवाद किया तथा उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास का माहौल देखने को मिला। नियमित गश्त से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन