Santosh Kumar Yadav / Sat, Aug 15, 2026 / Post views : 184
रूदौली,अयोध्या। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की रौजागांव इकाई में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई प्रमुख सुधीर कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा गार्डों एवं कर्मचारियों की भव्य परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
समारोह को संबोधित करते हुए इकाई प्रमुख सुधीर कुमार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मिल कर्मियों, आवासीय कॉलोनी के निवासियों और बच्चों से सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने की अपील की।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अच्छे संस्कार देने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक अफवाहों से सावधान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों के प्रथम गुरु होते हैं, इसलिए बच्चों को सही जानकारी और जिम्मेदार व्यवहार के लिए प्रेरित करना जरूरी है।
इकाई प्रमुख ने बलरामपुर चीनी मिल प्रबंधन की ओर से क्षेत्रवासियों, गन्ना किसानों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में मिल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह में महाप्रबंधक (गन्ना) जितेन्द्र मलिक, उप महाप्रबंधक (वाणिज्यिक) नीरज कुमार राजपूत, उप महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) दिनेश त्यागी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) अखिलेश्वर उपाध्याय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा काजोल घोष, सुरेन्द्र पाल सिंह, बृजेश कुमार, संजय कुमार सिंह, अरुण ओझा, नरेन्द्र जोशी, दिनेश कुमार सिंह, अजीत राय, अमित कुमार, अभय नंदन मिश्रा, अवधेश कुमार पाठक, अंकित पांडेय, कौशल किशोर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी समारोह में शामिल हुए।
समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति और उत्साह से भरी भावना पूरे परिसर में दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन