Santosh Kumar Yadav / Mon, Aug 24, 2026 / Post views : 55
रुदौली। वारावफात त्यौहार के मद्देनजर कस्बा रुदौली में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक रुदौली के नेतृत्व में मय पुलिस बल मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस टीम ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने का संदेश दिया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर भी निगरानी की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक रुदौली ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन