Santosh Kumar Yadav / Mon, Aug 24, 2026 / Post views : 58
उन्नाव। आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बांगरमऊ तहसील क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर जांच की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों के 8 नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान करीब 307 किलो खोया और 360 लीटर दूध मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर नष्ट कराया गया।

खाद्य विभाग की अचानक हुई छापेमारी से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। विभागीय टीम ने आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और मिलावट के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

बांगरमऊ तहसील क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और नमूने लेने की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन