Santosh Kumar Yadav / Mon, Aug 17, 2026 / Post views : 62
अयोध्या में 1.10 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पांच मुकदमों का आपराधिक इतिहास
अयोध्या। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली अयोध्या पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 को कोतवाली अयोध्या पुलिस टीम ने गड्डा पार्किंग ढलान, साकेत बाईपास के पास से करीब 1:20 बजे विनय यादव पुत्र स्वर्गीय अंगद यादव निवासी अहिरन पुरवा, ब्लॉक हरख, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। मामले में थाना कोतवाली अयोध्या में मु.अ.सं. 622/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विनय यादव के खिलाफ पूर्व में भी पांच मुकदमे दर्ज हैं—
मु.अ.सं. 01/2023, धारा 379, 411 भादवि, जीआरपी बाराबंकी
मु.अ.सं. 60/2022, धारा 379, 411 भादवि, जीआरपी बाराबंकी
मु.अ.सं. 363/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मसौली, बाराबंकी
मु.अ.सं. 139/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना जहांगीराबाद, बाराबंकी
मु.अ.सं. 0066/2024, धारा 60(1) एनडीपीएस एक्ट, थाना जैदपुर, बाराबंकी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रवीन मिश्र,हेड कांस्टेबल सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी,आरक्षी पुष्पेंद्र और रिजर्व कांस्टेबल संजय मोहन शामिल रहे।
नोट: यह खबर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई जानकारी के आधार पर है। आरोपी पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय में होने वाली न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन