Santosh Kumar Yadav / Wed, Jul 3, 2024 / Post views : 28
पंडित समरजीत ने कहा- उत्तर प्रदेश के साथ-साथ आज पूरे देश में शोक की लहर है, सत्संग में लाखों लोगों की भीड़ इकट्ठा थी किंतु प्रशासनिक व्यवस्था ना के बराबर थी जिसके कारण आज सैकड़ो लोगों को अपने जान से हाथ धोना पड़ा आज हम सरकार से मांग करते हैं इसकी सीबीआई जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए और सरकार से मांग करते हैं कि मृतकों के परिवारों को सरकार द्वारा 21, लाख रुपए की आर्थिक मदद की जाए और घायलों को पांच-पांच लाख रुपए की मदद की जाए तथा घायलों कि समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था दिलाई जाए।
श्रद्धांजलि सभा में - पूर्व प्रधान चंद्रभान पटेल, चंद्रशेखर, आजाद गोस्वामी, सभाजीत वर्मा, सुनील वर्मा, मोहम्मद फारूक, अमरजीत, मंसाराम यादव, रामनयन वर्मा, रजनीश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन