अयोध्या। अपना दल बलिहारी पार्टी के बैनर तले रविवार को राजधानी लखनऊ में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज पटेल व संचालन गुरु सरन ने की। बैठक को प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न जिलों से आए मंडल और जिलाध्यक्षों ने संबोधित किया। बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज पटेल ने कहा कि इंजीनियर बलिहारी पटेल ने संगठन को खड़ा करने का मुख्य उद्देश्य है मतदाता पेंशन कृषि उद्योग का दर्जा, किसान आयोग का गठन सामान्य शिक्षा व अमीरी रेखा का निर्धारण करना है। संगठन के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए और कहा कि अगर देश व प्रदेश में अमीरी रेखा का निर्धारण कर दिया जाए तो देश से गरीबी का अभिश्राप खत्म हो जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक बृज भवन पटेल, राष्ट्रीय कमेटी के अध्यक्ष चंद्र प्रताप एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम जी पटेल, सुशील मौर्य, मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में रामराज पटेल ने बताया कि डॉ राम सजीवन लोधी को प्रदेश सचिव,देवीलाल निषाद को प्रदेश सचिव,गंगाराम वर्मा को मंडल अध्यक्ष, राजेश कुमार कनौजिया मंडल उपाध्यक्ष व अजीजुलहक को प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक समुदाय बनाया गया है।इस अवसर पर राम प्रकाश यादव, अमरजीत सिंह, दिशा पटेल, खुशबू बौद्ध,पंकज मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।