लखनऊ।समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु इनायत ब्लेसिंग फाउंडेशन द्वारा विभिन्न समाजसेवी पुलिस डाक्टर शिक्षक पत्रकार आदि लोगों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है जिसमें लखनऊ के समाजसेवी संदीप कुमार यादव को राजकीय शौर्यवान सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया यह सम्मान उनके द्वारा किए जा रहे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, लीगल अवेयरनेस, नशा मुक्त अभियान, आत्मनिर्भर भारत जैसे अन्य सामाजिक कार्यों को देखते हुए दिया गया है संदीप कुमार यादव एक सोशल एक्टिविस्ट है वह अपने सामाजिक कार्यो को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं इसके पहले भी कोरोना योध्दा विशिष्ट सेवा सम्मान भारत गौरव सम्मान कल्कि गौरव अवार्ड राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार जनसेवक सम्मान जैसे विभिन्न सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है श्री यादव ने बताया कि हमने हमेशा ही गरीब और जरूरतमंद लोगो की मदद करने का कार्य किया है और आगे भी यह जारी रहेगा न।