Santosh Kumar Yadav / Fri, Apr 26, 2024 / Post views : 31
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:00 बजे कोड़ी गड़हा तालाब के किनारे लगे बांस की कोठी में आग लग गई , हवा तेज़ होने के कारण आग की लपटे पलभर में ही नीम के पेड़ को अपने चपेट में ले लिया और आग फैलने लगी। वहीं आग की लपटों को देख ग्रामवासी सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हो गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है। वहीं सूचना देने के बाद लगभग दो किलोमीटर दूर भेलसर स्थित फायर ब्रिगेड आग बुझने के बाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन