सोहावल, अयोध्या। दीपक सिंह अधिवक्ता खिरौनी सुचित्तागंज ने कुछ महत्वपूर्ण बिंदु जैसे- 22 जनवरी 2023 को ऐतिहासिक राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन नगर पंचायत के सभी मंदिरों पर साफ-सफाई सजावट की व्यवस्था कराई जाए। नगर पंचायत के सभी ग्रामों,मजरो, सार्वजनिक चौराहों, पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। नगर पंचायत के सभी ग्राम सभा में एक-एक आदर्श तालाबों का निर्माण हो जिसमें पेड़ पौधे एवं बैंचो की व्यवस्था की जाए। नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाली सुचित्ता गंज बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए सड़क एवं नाली के बीच इंटरलॉकिंग व सड़क के बीच डिवाइडर रखना व सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक भारी वाहनों को रोकने की व्यवस्था की जाए। नगर पंचायत के सभी ग्राम सभा में बच्चों के खेलने के स्थान एवं ओपन जिम की व्यवस्था कराई जाए। उपरोक्त सभी मांगों को लेकर सचिन कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत खिरौनी को अधिवक्ता दीपक सिंह ने अपनी टीम के साथ ज्ञापन सौंपा और कई महत्वपूर्ण और नगर पंचायत के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। वहीं ईओ ने सभी बिंदुओं पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर विकास वर्मा, मोहम्मद अहमद, बब्लू, गजेंद्र सिंह बब्बल, दीपेंद्र सिंह, सचिन सिंह, आदि लोग मौजूद रहे ।