विकासखंड रुदौली में आयोजित कृषि निवेश मेले में आए किसानों को वर्तमान समय में जैविक खेती करने को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान किसानों को सरकार की ओर से संचालित की जा रही कृषि योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
विधायक रामचन्द्र यादव ने कहा कि जब से योगी और मोदी की सरकार आई है तब से किसानों के हित के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है।