Wed, 19 Aug 2026
Breaking News
यूपी के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत : GIS प्रीमियम की 134 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होगी वापस | SIT रिपोर्ट के बाद पहली बार : रामकोट की परिक्रमा करने पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, हनुमान चालीसा का किया पाठ | आरक्षण बचाओ : आरक्षण बढ़ाओ को लेकर 20 अगस्त को अयोध्या में बहुजन आंदोलन | अयोध्या में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन : दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड | दो गर्म समोसे की मांग पहुंची कोर्ट तक : छह महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा | राम मंदिर चढ़ावे पर सियासी घमासान : अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना | उन्नाव में छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी : 200 से ज्यादा राखियां | भारत-नेपाल सीमा : पर फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ थाई महिला गिरफ्तार | महराजगंज : रोहिन बैराज हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता | यूपी में 19 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट : पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी | यूपी के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत : GIS प्रीमियम की 134 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होगी वापस | SIT रिपोर्ट के बाद पहली बार : रामकोट की परिक्रमा करने पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, हनुमान चालीसा का किया पाठ | आरक्षण बचाओ : आरक्षण बढ़ाओ को लेकर 20 अगस्त को अयोध्या में बहुजन आंदोलन | अयोध्या में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन : दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड | दो गर्म समोसे की मांग पहुंची कोर्ट तक : छह महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा | राम मंदिर चढ़ावे पर सियासी घमासान : अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना | उन्नाव में छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी : 200 से ज्यादा राखियां | भारत-नेपाल सीमा : पर फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ थाई महिला गिरफ्तार | महराजगंज : रोहिन बैराज हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता | यूपी में 19 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट : पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी | यूपी के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत : GIS प्रीमियम की 134 करोड़ रुपये से अधिक की राशि होगी वापस | SIT रिपोर्ट के बाद पहली बार : रामकोट की परिक्रमा करने पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, हनुमान चालीसा का किया पाठ | आरक्षण बचाओ : आरक्षण बढ़ाओ को लेकर 20 अगस्त को अयोध्या में बहुजन आंदोलन | अयोध्या में रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन : दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड | दो गर्म समोसे की मांग पहुंची कोर्ट तक : छह महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा | राम मंदिर चढ़ावे पर सियासी घमासान : अवधेश प्रसाद ने सरकार पर साधा निशाना | उन्नाव में छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी : 200 से ज्यादा राखियां | भारत-नेपाल सीमा : पर फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ थाई महिला गिरफ्तार | महराजगंज : रोहिन बैराज हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता | यूपी में 19 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट : पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी |

: Mukhtar Ansari: कभी माफिया मुख्तार अंसारी ने कराया था योगी के काफिले पर हमला, जेल से ऑपरेट करता था गैंग…

Santosh Kumar Yadav / Sat, Apr 29, 2023 / Post views : 82

Share:
लखनऊ। माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी को आज शनिवार को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में दस साल कारावास की सजा सुनाई। इसी के साथ उसके भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी को भी इसी मामले में चार साल जेल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ कोर्ट ने मुख्तार पर पांच लाख रुपये का और उसके भाई अफजाल पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें माफिया मुख्तार के खिलाफ भाजपा विधायक कृष्णानंद राय और नंदकिशोर गुप्ता रुंगटा की हत्या के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया जबकि अफजाल अंसारी पर कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में दर्ज केस के आधार पर गैंगस्टर एक्ट लगा था। दोनों भाइयों के खिलाफ मुहम्मदाबाद थाने में 2007 में मामला दर्ज हुआ था।

जब हुआ था योगी के काफिले पर हमला

बता साल 2005 की है जब मऊ में दंगा हुआ था, इस दंगे के पीछे मुख्तार अंसारी का हाथ माना जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस दौरान गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर के तौर पर मुख्तार अंसारी के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस दौरान मऊ में दंगे के बाद इलाके के दौरे पर उनके काफिले पर हमला किया गया था। पूर्व आईपीएस अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान वह पूरा वाकया बताया। मुख्तार के खिलाफ कभी कार्रवाई करने वाले पूर्व पुलिस अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया, ”जब मऊ का दंगा हुआ था तब (मुख्तार अंसारी) खुली जीप में घूमता था। जहां पुलिस प्रशासन सब फेल हो रहा हो वहां ये (मुख्तार) खुली जीप में घूम रहा था। उस समय (मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से वहां दौरा करने के लिए आ रहे थे क्योंकि एकतरफा कार्रवाई हो रही थी तो इनके (योगी) काफिले पर बम फेंका गया जान से मारने के लिए। संयोग था कि उन्होंने गाड़ी बदल दी थी, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता. समझा जा सकता है कि मुख्तार का कितना मन बढ़ा हुआ था।” जेल से ऑपरेट होता था गैंग शैलेंद्र सिंह ने बताया, ”जेल में जब ये (मुख्तार) गए तो बड़े-बड़े वरिष्ठ अधिकारी इनके साथ जाकर बैडमिंटन खेलते थे. वहां दरबार लगता था। जेल से बाकायदा इनकी सरकार चलती थी। बाहर के ठेके-पट्टे, किडनैपिंग और तमाम उलटे-सीधे काम सब वहीं से चलते थे। केवल कहने के लिए था कि जेल में हैं। वहां से इनका पूरा गैंग ऑपरेट किया जाता था। जब उत्तर प्रदेश में योगी जी आ गए तो इनको लगा कि यहां खतरा है तो झूठे केस में ये पंजाब चले गए और वहां ऐश करने लगे। इनके बहुत से शूटर पंजाब के थे।”

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement