वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या के दिशा निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण मे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एंव वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज रौनाही पुलिस की एक और सफलता हाथ लगी है।रौनाही थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह अपने साथी उ0नि0 मो0 सुहेल खाँ थाना रौनाही अयोध्या मय हमराहियान का0 विनय कुमार के साथ क्षेत्र गस्त पर थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति तहसीनपुर टोलप्लाज़ा पर खड़ा है और कहि भागने की फिराक में है।सूचना पर पहुँची पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने अपना नाम आमिर खान पुत्र स्व0 मो0 नसीम खां निवासी दलवीर खां का पुरवा मजरे शेखपुर जाफर थाना रौनाही जनपद अयोध्या का निवासी बताया।छानबीन में पता चला कि इसके ऊपर रौनाही थाने में मु0अ0सं0 178/2022 पर धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 में मुकदमा दर्ज है।थाना प्रभारी रौनाही सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि एक वर्ष पहले इस के ऊपर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था जिसे आज गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।